रतलाम/भाजयुमो जिला अध्यक्ष सोनी एवं महामंत्री डिंडोर का धामनोद में भव्य स्वागत, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

  
Last Updated:  जुलाई 24, 2026 " 09:58 पूर्वाह्न"

Ratlam:भाजयुमो जिला अध्यक्ष सोनी एवं महामंत्री डिंडोर का धामनोद में भव्य स्वागत, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

रतलाम/धामनोद(स्पष्ट खबर )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी एवं महामंत्री कृष्णा डिंडोर का धामनोद में पूर्व भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष उमेश पोरवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।

स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला से दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, युवा मोर्चा के विस्तार और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उपायों पर मंथन हुआ।

जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। आने वाले समय में बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़कर संगठन को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। महामंत्री कृष्ण डिंडोर ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे:
पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश पोरवाल, एल्डरमैन संदीप राव, पार्षद मदनलाल पाटीदार, गोविंद परिहार, दशरथ पोरवाल, प्रहलाद ताली, पवन राव, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपक सिसोदिया, अंकित बैरागी, परीक्षित राव, शुभम सेन, अजय माली, पंकज राव, केशव परमार, कालू राव सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 177 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *