रतलाम/प्रभारी मंत्री 25 जुलाई को करेंगे बिरमावल सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण

  
Last Updated:  जुलाई 24, 2026 " 12:21 अपराह्न"

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। जिले के बिरमावल स्थित नवीन सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 25 जुलाई को किया जाएगा। लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री श्री कुंवर विजय शाह के करकमलों से होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत “सांदीपनि उत्सव” का भी आयोजन किया जाएगा। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से इस विद्यालय भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। नवीन भवन के शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, मल्टीपर्पज हॉल, संगीत-कला-नृत्य कक्ष, खेल मैदान, परिवहन सुविधा, सीसीटीवी सुरक्षा, दिव्यांग-अनुकूल भवन, स्वच्छ पेयजल और ई-लर्निंग संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री भवन का लोकार्पण करने के बाद पूरे परिसर का अवलोकन भी करेंगे।

 91 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *