रतलाम/अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

  
Last Updated:  जुलाई 28, 2026 " 07:50 अपराह्न"

Ratlam: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

रतलाम, (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त विकास मंडलोई के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम ने सैलाना वृत्त एवं रावटी क्षेत्र के मुखर्जी नगर, नायन बीड़, चैनपुरा तथा सेमलखेड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में ढाबों एवं किराना दुकानों पर सघन तलाशी ली।

कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे एवं पुष्पराज चौहान ने 25 पाव देशी प्लेन मदिरा, 14 केन माउंट बीयर, 13 केन लिमाउंट बीयर तथा 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। जब्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 10,670 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामचरण पवार एवं नगर सैनिक नरेंद्र सिंह भाटी भी शामिल रहे।

 190 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *