रतलाम/रैपिड किट से दूध की गुणवत्ता की जांच निरंतर जारी

  
Last Updated:  सितम्बर 3, 2026 " 07:42 अपराह्न"

Ratlam:रैपिड किट से दूध की गुणवत्ता की जांच निरंतर जारी

रतलाम (स्पष्ट खबर)। जिले में दूध की गुणवत्ता एवं मिलावट की जांच के लिए रैपिड किट के माध्यम से जांच निरंतर की जा रही है। आज रतलाम शहर के कस्तूरबा नगर एवं बाजना रोड पर बाहर से आने वाली दूध की गाड़ियों को रोककर मौके पर ही दूध की जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रैपिड किट से दूध में यूरिया, सुक्रोज, माल्टोज, नमक, स्टार्च एवं सोडा सहित अन्य मिलावट की जांच की गई। मौके पर जांचे गए सभी दूध के नमूने मानक स्तर के पाए गए।

 51 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *