वीडियो वायरल : काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का

  
Last Updated:  जनवरी 10, 2020 " 05:53 पूर्वाह्न"

रतलाम/मंदसौर (स्पष्ट खबर) । एक कहावत सारे देश में लोकप्रिय है ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।’ मध्यप्रदेश में इसी अभिव्यक्ति के लिए दूसरी कहावत बोली जाती है ‘काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का।’ मध्यप्रदेश के रतलाम ताल में ऐसा ही उदाहरण सामने आया है। एक युवक मौत के मुंह में जाकर वापस लौट आया।

क्या दिखाई दे रहा है वीडियो में

यह घटना मध्यप्रदेश के रतलाम के ताल की बताई जा रही है। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दो बाइक सवार युवक सड़क पर जा रहे हैं। सामने से एक यात्री बस आ रही है। दोनों में से एक युवक का संतुलन बिगड़ जाता है। सड़क पर गिरता है। सामने से आ रही बस की चपेट में आ जाता है। बस के अगले पहिए से उसका सिर टकरा जाता है। पूरी बस उसके ऊपर से गुजर जाती है परंतु युवक जिंदा बच जाता है।

फ्रैक्चर तक नहीं हुआ

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक पूरी तरह से स्वस्थ है। कुछ खरोच आई है लेकिन इतने बड़े हादसे में उसे एक फैक्चर तक नहीं हुआ। युवक अपनी बाइक चलाकर पहुंचा। उसने जब लोगों को घटना की जानकारी दी तो किसी ने विश्वास नहीं किया लेकिन जब सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग वायरल हुई तो सभी हतप्रभ रह गई।

 3,774 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *