सूरत। एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में धमाका, स्कूल बस में भी लगी आग

  
Last Updated:  जनवरी 9, 2020 " 06:08 पूर्वाह्न"

सूरत: LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में धमाका, स्कूल बस में भी लगी आग

सूरत। गुजरात के सूरत में गुरुवार सुबह एलपीजी (LPG) सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. आग लगने की वजह से ट्रक में रखे गैस सिलेंडरों में धमाका हो गया. इस हादसे में एक स्कूल बस भी आग की चपेट में आ गई. गनीमत ये रही है कि बस में सवार सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
घटना ओलपाड इलाके की मासमा गांव के नजदीक की है. हादसे के बाद ओलपाड हाईवे को बंद कर दिया गया. इस हादसे में ट्रक, बस, टेम्पो और ऑटो जलकर राख हो गए. बताया जा रहा है कि हादसे वक्त आग की चपेट में आई बस में 25 बच्चे सवार थे.।

 1,098 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *