आवस्यकता होने पर ले जाये, नहीं होने पर छोड़ कर जाये
Last Updated: जनवरी 17, 2020 " 10:46 पूर्वाह्न"
(नेकी की दिवार)
रतलाम, 17 जनवरी, 2020 (स्पष्ट खबर)।स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत नगर परिषद धामनोद द्वारा बस स्टेण्ड पर ‘नेकी की दीवार’ प्रारम्भ की गई। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा शासन द्वारा जनहित में चलाई गई नेकी की दीवार के उद्देश्य एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया तथा नागरिकों से अपील की गई कि वे काम में आने योग्य अनुपयोगी वस्त्रों को यहां लाकर रख सकतें हैं। तथा अन्य किसी व्यक्ति को आवश्यकता होने पर वह यहां से वस्त्र ले सकते है ।
फिटइंडिया साइकल रैली का आयोजन 18 जनवरी को
रतलाम।अखिल भारतीय फिट इंडिया के अन्तर्गत 18 जनवरी 2020 को प्रदेश में साइकल दिवस का आयोजन किया जाएगा। फिट इंडिया साइकल रैली 18 जनवरी को प्रातः 8.00 बजे जिला पंचायत प्रांगण रतलाम से आरम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से निकलेगी। रैली का समापन काला घोडा चौपाटी पर होगा। रैली में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, नेहरु युवा केंद्र, जिला खेल युवक कल्याण विभाग, एनएसन, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, जिला खेल संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं प्रतिभागिता करेंगी। सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा ने बताया कि फिट इंडिया साइकल रैली का आयोजन जिले में जनपद तथा ग्राम स्तर पर भी होगा जिसमें रैली के रुप में सामूहिक रुप से न्यूनतम चार-पांच किलोमीटर साइकल चलाई जाएगी। आयोजन में राज्य आजीविका मिशन के महिला समूह सदस्य व सखियां, पंचायत पदाधिकारी, युवा ग्राम शक्ति के सदस्य, विद्यार्थी तथा ग्रामवासियों की भागीदारी रहेगी।