एम गोपाल रेड्डी होंगे एमपी के नए मुख्य सचिव

  
Last Updated:  मार्च 5, 2020 " 09:58 पूर्वाह्न"

भोपाल: 5, मार्च 2020(स्पष्ट खबर)/ 1985 बैच के आईएएस ऑफिसर और जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे।राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी एम गोपाल रेड्डी को मुख्य सचिव कार्यालय में ओएसडी पदस्थ किया है। इसी के साथ गोपाल रेड्डी का प्रदेश का अगला मुख्य सचिव बनने का रास्ता साफ हो गया है। रेड्डी को ओएसडी बनाए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। वे 1 अप्रैल से अपना पदभार संभालेंगे । वे वर्तमान मुख्य सचिव सुधि रंजन मोहंती का स्थान ग्रहण करेंगे ।मोहंती 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। वह विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।

 4,749 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *