कृषि कार्य में लगे कृषकों को सामयिक आवश्यक सलाह-

  
Last Updated:  मार्च 31, 2020 " 11:28 पूर्वाह्न"

भोपाल: 31-मार्च 2020(स्पष्ट खबर)
          कृषक बन्धुओं को समसामयिक सलाह देते हुये कहा गया है  कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस के प्रकोप से रखी जाने वाली सावधानियों को अपनाना होगा। इसके मद्देनजर  कृषक बन्धु अपनी खड़ी फसलों की कटाई, गहाई करते समय मजदूर से मजदूर या परिवार के सदस्य से सदस्य की दूरी 1 से 1.5 मीटर बनाये रखे। साथ ही अपने मुंह पर मास्क/रूमाल व हाथों पर दस्तानों का प्रयोग अवश्य करें। जिससे कोरोना वायरस के खतरे से हम सभी बचे रह सके। कोरोना वायरस के मद्देनजर शासन, प्रशासन के द्वारा समय-समय पर दिये जा रहे निर्देशों का पालन आवश्यक है। अतः किसान भी अपने घर-खलिहान के आस-पास स्वच्छता बनाये रखें व बगैर आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकले।

 2,758 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *