गुमशुदा MLA बिसाहू लाल को सरकारी विमान से भोपाल लाया गया, मुख्यमंत्री कमलनाथ मिले

  
Last Updated:  मार्च 8, 2020 " 04:05 अपराह्न"

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाने में दर्ज प्रकरण के अनुसार लापता कांग्रेसी विधायक बिसाहू लाल सिंह बेंगलुरु में मिल गए हैं। बेंगलुरु से उन्हें इंदौर लाया गया और इंदौर से भोपाल लाने के लिए सीएम कमलनाथ ने सरकारी विमान भेजा। भोपाल एयरपोर्ट पर उतरते ही कांग्रेस विधायक को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने ले जाया गया। पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल बेंगलुरु से लगातार उनके साथ थे। सीएम कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री को तैनात किया था।

विधायक बिसाहू लाल के बेटे ने शुक्रवार को प्रकरण दर्ज कराया था

पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वे बिसाहू लाल के साथ नजर आ रहे हैं। बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ शुरू से था और हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहूंगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को उनका पूरा समर्थन है। बिसाहू लाल के बेटे तेज प्रताप ने शुक्रवार को भोपाल में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दिग्विजय गुट के बिसाहू 5 बार कांग्रेस से विधायक

बिसाहू लाल दिग्विजय सिंह गुट के माने जाते हैं। वे 1980 में पहली बार विधायक चुनकर आए थे। अभी तक वे 5 बार कांग्रेस के विधायक बने हैं। दिग्विजय सिंह सरकार में पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री, ऊर्जा मंत्री और आदिवासी विकास मंत्री रहे हैं। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ होने के बाद भी मंत्री नहीं बनाए जाने से कमलनाथ से नाराज चल रहे हैं।

 1,948 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *