बेंगलुरु में बागी विधायकों को काले झंडे दिखाए

  
Last Updated:  मार्च 13, 2020 " 03:31 अपराह्न"

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के बागी विधायकों को बेंगलुरु में काले झंडे दिखाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से वापस लौट रहे बागी विधायकों को काले झंडे दिखाए और विरोध प्रदर्शन किया। बेंगलुरु के एक रिसोर्ट में रुके हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों को आज भोपाल लाया जा रहा था। सभी विधायक एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। जब विधायक फ्लाइट लेने के लिए आगे बढ़ रहे थे तभी अचानक प्लान चेंज हो गया और विधायकों को वापस रिसोर्ट जाने के लिए कहा गया। 
विधायकों की सुरक्षा के लिए कर्नाटक पुलिस तैनात थी। पुलिस की सुरक्षा में विधायकों को वापस रिसोर्ट ले जाया गया। जब उन्हें वापस ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया एवं विधायकों को काले झंडे दिखाए।

 1,061 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *