गुजरात में कांग्रेस के चार विधायकों का इस्तीफ़ा

  
Last Updated:  मार्च 15, 2020 " 11:45 पूर्वाह्न"

गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी
गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी

गुजरात की चार राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने हैं.

इसी बीच चुनाव से ठीक दस दिन पहले कांग्रेस के चार विधायकों ने स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है.

इन चारों विधायकों ने शनिवार को स्पीकर त्रिवेदी को अपना इस्तीफ़ा दिया, जिसे स्पीकर ने स्वीकार भी कर लिया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, स्पीकर सोमवार को इन विधायकों के नाम की घोषणा कर सकते हैं.

स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा, “कांग्रेस के चार विधायकों ने शनिवार को मुझे अपना इस्तीफ़ा सौंपा, उनके नामों की घोषणा मै सोमवार को विधानसभा में करूंगा.”

 968 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *