ऋषि कपूर का मुंबई में निधन, अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट

  
Last Updated:  अप्रैल 30, 2020 " 04:33 पूर्वाह्न"

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। ऋषि लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज यूएस में चल रहा था। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

navbharat-times

   बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस बारे में ट्वीट किया है। ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि उनको सांस लेने में तकलीफ थी जिसके चलते उनकी फैमिली ने हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया था। 

बीते सितंबर लौटे हैं भारतऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे हैं। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। 

इनफेक्शन के चलते हो चुके भर्ती पहले उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह वहां कोई फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए थे। उस वक्त ऋषि ने बताया था कि उनको कोई इनफेक्शन हुआ है। 

2 अप्रैल से सोशल मीडिया पर नहीं हैं ऐक्टिव
मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं हालांकि उन्होंने 2 अप्रैल से वहां कुछ पोस्ट नहीं किया है। 

 3,633 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *