मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दो सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन –

  
Last Updated:  मई 1, 2020 " 01:34 अपराह्न"

नई दिल्ली: देश में कोरोना (Corona) के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने देश में लागू लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि दो हफ्ते बढ़ा दी है| देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा| तीन मई को लॉक डाउन की अवधि खत्म होने वाली थी| इससे पहले ही मोदी सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है|

अब लॉक डाउन 4 मई से 17 मई तक जारी रहेगा। आज सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने रेड जोन में राहत नहीं दी है, इसमें कई तरह के प्रतिबंध होंगे। यहां साइकल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और कैब सेवा नहीं उपलब्ध होगी। यहां एक जिले से दूसरे जिले के बीच बस सेवा भी बंद रहेगी। स्पा, सलून और नाई की दुकाने नहीं खुलेंगी| पूरे देश में रेल, एयर, मेट्रो सेवा और एक राज्य से दूसरे में आवागमन बंद रहेगा। स्कूल, कॉलेज और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट भी नहीं चलेंगे| ऑरेंज जोन में टैक्सी और कैब सेवा को अनुमति दी जाएगी लेकिन ड्राइवर के साथ एक यात्री ही सफर कर सकेगा|

ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन को राहत
हर ज़ोन में एयर, रेल, मेट्रों, इंटर-स्टेट आवाजाही, जिम, मॉल, स्कूल-कॉलेज, सिनेमा, होटल बंद रहेंगे| वहीं ग्रीन ज़ोन यानि 130 ज़िलों में 50% क्षमता के साथ बसें चलेंगी। 20 सीटों की अगर बैठने की क्षमता है तो केवल 10 लोग ही बैठ पाएँगे। ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन को राहत मिलेगी, सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे| ग्रीन जोन, ऑरेंज ज़ोन में गृह मंत्रालय द्वारा दी गई छूट जारी रहेगी।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, देश में रेड जोन के तहत 130 जिले, ऑरेंज जोन के तहत 284 जिले और ग्रीन जोन के तहत 319 जिलों को रखा गया है। हर सप्‍ताह इसका आकलन किया जाएगा और संक्रमित मामलों के अनुसार जोन में बदलाव होगा।

 2,541 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *