न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी

  
Last Updated:  अक्टूबर 6, 2026 " 09:39 अपराह्न"

नई दिल्ली(स्पष्ट खबर)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड दौरे 2026 के लिए दो टीमों का ऐलान कर दिया है।

सबसे बड़ी खबर है अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद T20 टीम में वापसी। भुवी ने भारत के लिए आखिरी T20I मैच नवंबर 2022 में खेला था।

Team India का T20I Squad – New Zealand Tour 2026

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

https://x.com/i/status/2107491221421883696

इस टीम में शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को शामिल नहीं किया गया है।

India ‘A’ टीम का भी ऐलान

मल्टी-डे गेम्स के लिए India ‘A’ टीम भी घोषित की गई है। टीम की कमान ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है। टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।Spashtkhabar.com

न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से T20 सीरीज के साथ होगी।

 51 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *