07 आरोपी गिरफ्तार 03 मोटरसाइकिल एवं अवैध शराब तथा उपयुक्त सामग्री जप्त
Last Updated: मई 5, 2020 " 06:22 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद: 5 मई 2020(स्पष्ट खबर) जिला रतलाम में लॉक डाउन के दौरान अवैध शराब के प्रयोग से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के द्वारा अवैध शराब निर्माण करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस चौकी धामनोद ने अलग अलग स्थानों से एवं व्यक्तियों से हाथ भट्टी की कच्ची शराब करीब 50 से अधिक लीटर जप्त कर भारी मात्रा में महुआ लहान नष्ट किया जा कर शराब बनाने में उपयोग बर्तन के साथ हीं आरोपीयों से तीन मोटरसाइकिल भी जप्त की गई हैं, मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देशन में एवं पुलिस थाना सैलाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी प्रभारी ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक सुशील त्यागी, आरक्षक अमिरचन्द्र सिंघार, मुकेश शर्मा, ईश्वर जाझोरीया द्वारा पुलिस चौकी धामनोद के अलग अलग क्षेत्रों से 07 व्यक्तियों को हाथ भट्टी की महुआ कच्ची शराब के साथ धर दबोचा है,
अलग अलग स्थानों से धरे गयें आरोपी-
पुलिस चौकी धामनोद ने सचिन पिता भरत पारगी को 9 लीटर, कमलेश पिता गिरधारी मोहनिया को 12 लीटर, एवं एक हीरो मोटरसाइकिल, बालाराम पिता माधु बागरी एवं जितेंद्र पिता कन्हैयालाल बागरी से 10 लीटर एवं एक मोटरसाइकिल सभी आरोपी धामनोद निवासी ,आरोपी अजय पिता किशोर गोदा रामदेवजी मोहल्ला सैलाना एवं नागेश्वर पिता बसंतीलाल निनामा पारपुरा धामनोद 8 लीटर एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की तथा सुनील पिता नाथूलाल डिंडोर टंकी चौराहा धामनोद से 12 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की गई हैं सभी आरोपीयों सें कच्ची शराब अलग अलग क्षेत्रों में जप्त कर भारी मात्रा में शराब बनाने में उपयोग लिए जानेवाली सामग्री लहान आदि नष्ट कर बर्तन एवं तीन मोटरसाइकिल जप्त की है वहीं क्षेत्र में आबकारी दल भी अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर रहीं हैं,