औरंगाबाद रेल हादसा: ट्रैन से मध्य प्रदेश लाये जा रहे श्रमिकों के शव-

  
Last Updated:  मई 8, 2020 " 02:18 अपराह्न"

भोपाल: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में 16 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई| हादसे में जान गंवाने वाले सभी 16 मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे, प्रदेश सरकार ने मृत श्रमिकों के शव ट्रेन से जबलपुर लाये जा रहे हैं। जबलपुर से इनके शव उनके गृह स्थान भेजे जायेंगे। ट्रेन औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से 8 मई को शाम 7 बजे रवाना हो रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने औरंगाबाद में हुए हृदय विदारक ट्रेन हादसे में मध्यप्रदेश के मृत 16 श्रमिकों के शव मध्यप्रदेश लाने के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री से बात कर ट्रेन की व्यवस्था करवाई है।

सीएम ने औरंगाबाद पहुँचे राज्य सरकार के दल से टेलीफोन पर चर्चा कर ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने घायल व्यक्तियों की सहायता के लिये एक-एक लाख रूपये देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री दुर्घटना में दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं।

औरंगाबाद दुर्घटना में मृत श्रमिकों के नाम
1. धन सिंह गोंड़ जिला शहडोल 2. निरवेश सिंह गोंड़ जिला शहडोल 3. बुद्धराज सिंह गोंड़ जिला शहडोल 4. अच्छे लाल सिंह जिला उमरिया 5. रबेन्द्र सिंह गोंड़ जिला शहडोल 6. सुरेश सिंह कोल जिला शहडोल 7. राजबोहरम पारस सिंह जिला शहडोल 8. धर्मेन्द्र सिंह गोंड़ जिला शहडोल 9. बिगेंद्र सिंह चैन सिंह जिला उमरिया 10. प्रदीप सिंह गोंड़ जिला उमरिया 11. सन्तोष नापित 12. बृजेश भईयादीन जिला शहडोल 13. मुनीम सिंह शिवरतन सिंह जिला उमरिया 14. दयाल सिंह जिला शहडोल 15. नेमशाह सिंह जिला उमरिया 16. दीपक सिंह अशोक सिंह गोंड़ जिला शहडोल ।

हादसे में सज्जन सिंह माखन सिंह धुर्वे जिला मंडला घायल हुए हैं। हादसे में इंद्रलाल कमल सिंह धुर्वे जिला मंडला, वीरेन्द्र सिंह चेन सिंह गौर जिला उमरिया और शिवमानसिंह हिरालाल गौर जिला शहडोल सुरक्षित है।

 3,411 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *