भारत-चीन तनावः चीन की कंपनियों को ऐसे चोट पहुंचाएगा भारत: प्रेस रिव्यू

शी जिनपिंग

लद्दाख में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद बढ़े हुए तनाव के माहौल में भारत में चीनी कारोबार पर सरकार सख़्त हो रही है.

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की एक बड़ी इंजीनियरिंग कंपनी भारतीय रेलवे के साथ एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट गंवाने जा रही है.

वहीं टेलीकॉम विभाग ने बीएसएनएल से कहा है कि वह चीन में निर्मित उपकरण इस्तेमाल न करे.

टेलीकॉम विभाग का कहना है कि चीन के उपकरणों से नेटवर्क की सुरक्षा ख़तरे में रहेगी.

सूत्रों का ये भी कहना है कि भारत के नेटवर्क अपग्रेड योजना में चीन की ज़ेडटीई और ख़्वावे कंपनी के बने उपकरण विवाद की वजह बन सकते हैं.

 1,608 total views

Facebook Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *