CM सहित MP के सभी 205 विधायकों पर कोरोना का खतरा, VOTE डाल कर लौटे MLA पॉजिटिव निकले

  
Last Updated:  जून 20, 2020 " 10:00 पूर्वाह्न"

भोपाल: 20, जून 2020(स्पष्ट खबर) |मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित भारतीय जनता पार्टी का पूरा विधायक दल, यहां तक कि कांग्रेस पार्टी के विधायक भी कोरोनावायरस के खतरे में है। 19 जून 2020 को भोपाल में राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाल कर लौटे जावद विधानसभा सीट के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए मध्य प्रदेश के सभी विधायक (कुणाल चौधरी को छोड़कर) कोरोनावायरस के खतरे में है।

नीमच में भाजपा विधायक कोरोनावायरस पॉजिटिव

नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा कोरोना की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके परिवार के एक और सदस्य के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है। इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है, राज्यसभा चुनाव में मतदान के दौरान जो-जो उनके संपर्क में आए उनकी तलाश की जा रही है। 

विधानसभा के CCTV से पता लगाया जाएगा 206 विधायकों में से कितने क्वॉरेंटाइन होंगे

जावद में विधायक सकलेचा का निवास क्षेत्र पहले से ही कंटेन्मेंट एरिया बना हुआ है। सकलेचा पिछले कुछ दिनों से उनके फॉर्म हाउस पर रह रहे थे। यह कहा जा रहा है कि विधायक सकलेचा कई लोगों से मिले थे और राज्यसभा चुनाव से पहले हुई भाजपा की मीटिंग में शामिल हुए थे। भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के कोरोना पॉजिटिव निकलने की सूचना के बाद विधानसभा सचिवालय ने राज्यसभा चुनाव में मतदान के फुटेज निकालने के निर्देश दिए हैं। 

 1,728 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *