मध्य प्रदेश में लोधी को आपूर्ति निगम, जायसवाल को माइनिंग कॉरपोरेशन

  
Last Updated:  जुलाई 12, 2020 " 08:57 अपराह्न"

भोपाल। मध्यप्रदेश में भले ही देर शाम तक मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण नहीं हुआ हो परंतु सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निगम मंडलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कांग्रेस से भाजपा में आए लोधी को मात्र 5 घंटे में कैबिनेट मंत्री का दर्जा

बड़ा मलहरा विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी ने आज ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी और आज ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने श्री लोधी को नागरिक आपूर्ति निगम का चेयरमैन बनाया है।

निर्दलीय प्रदीप जायसवाल माइनिंग कारपोरेशन के चेयरमैन 

शिवराज सिंह सरकार को मंत्री पद की शर्त पर समर्थन देने वाले कांग्रेश मूल के निर्दलीय विधायक श्री प्रदीप जायसवाल को मध्यप्रदेश स्टेट माइनिंग कारपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा रहेगा।

 3,690 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *