शिवराज कैबिनेट: मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, आधिकारिक सूची जारी –

  
Last Updated:  जुलाई 13, 2020 " 08:52 पूर्वाह्न"

भोपाल : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों के बंटवारे में भी अंतिम समय तक खींचतान चलती रही| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के बाद साफ़ हो गया था कि रविवार को हर हाल में मंत्रियों को विभागों का बांटवारा कर दिया जाएगा| लेकिन अंतिम समय में फिर पेंच फंस गया और देर रात तक फाइनल सूची अटकी रही| रात 12 बजे के बाद आधिकारिक सूची जारी की गई| हालांकि कुछ मंत्रियों को मिलने वाले विभागों की जानकारी पहले ही लीक हो गई|

बताया जा रहा है कि भाजपा के दिग्गज नेता और वरिष्ठ मंत्री को मिलने वाले विभाग को लेकर नाराजगी के चलते अंतिम समय में सूची में बदलाव किया गया| इसको लेकर देर रात तक माथापच्ची चलती रही| मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद अब सोमवार को कैबिनेट की बैठक दोपहर तीन बजे बुलाई गई है| नए मंत्रियों के साथ होने वाली पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं| वहीँ इससे पहले रविवार देर रात 12 बजे के बाद कैबिनेट बैठक से पहले ही मंत्रियों के विभागों की सूची जारी की गयी|

 1,534 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *