CM शिवराज सिंह ने सप्ताह में 2 दिन बाजार बंदी के निर्देश दिए –

  
Last Updated:  सितम्बर 20, 2020 " 08:26 अपराह्न"

भोपाल: मध्य प्रदेश उप चुनाव प्रचार अभियान के कारण तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सप्ताह में 2 दिन बाजार बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों से कहा है कि वह अपने अपने क्षेत्र के व्यापारियों से बात करके ‘जनता कर्फ्यू’ की तरह बाजार बंदी करवाएं।

कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के निर्देश, व्यापारियों से बात करें, स्वैच्छिक बाजार बंदी कराएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा के दौरान अफसरों से कहा कि संक्रमण रोकने के लिए बाजारों को सप्ताह में एक या दो दिन स्वैच्छिक रूप से बंद रखने की व्यवस्था की जा सकती है। इसके लिए जिला प्रशासन और क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए व्यापारियों से बात करे।

इंदौर में बाजार बंद कर देंगे तो संक्रमण फैलने से रुक जाएगा: सीएम शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजारों को आधे या पूरे दिन के लिए बंद रखकर संक्रमण का फैलाव रोक सकते हैं। एक्टिव केस न बढ़ें, इसके प्रयास हों। इंदौर इस मामले में उदाहरण पेश कर सकता है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि व्यापारियों से बातचीत चल रही है। उल्लेखनीय है कि इसी महीने अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी करते हुए सरकार ने दो दिनी साप्ताहिक बाजार बंदी खत्म कर दी थी।

दो और विधायक संक्रमित

विधानसभा के सोमवार को होने जा रहे एक दिनी सत्र के पहले नागौद से विधायक नागेंद्र सिंह और चौरई विधायक सुजीत चौधरी संक्रमित हो गए हैं। अब तक 43 विधायक संक्रमित हो चुके हैं।

नौ दिन में बढ़ चुके हैं 21592 संक्रमित

प्रदेश में नाै दिन में 21592 संक्रमित बढ़े हैं। शनिवार काे संक्रमण दर बढ़कर 13.5% हाे गई है। हालांकि रिकवरी रेट 76.80% बना हुआ है।

 1,097 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *