धामनोद में दो कर्मचारियों के कारण क्यो आया राजनीतिक भूचाल?

  
Last Updated:  अक्टूबर 10, 2020 " 10:39 पूर्वाह्न"

रतलाम/धामनोद| रतलाम जिले के धामनोद नगर जो कि राजनीतिक दृष्टि से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है लेकिन वर्तमान में कुछ परिस्थितियों को देख कर इंगित होता है कि भाजपा के मजबूत गढ़ की दिवारों में कंपन हो रहा है,
इसका कारण न कांग्रेस हैं न हीं कोई अन्य राजनीतिक दल भाजपा के गढ़ की दिवारों में कंपन का कारण राजस्व विभाग के सबसे निचले पायदान पर काबिज दो कर्मचारियों को माना जा रहा है|
इसकी शुरुआत 8 लेन एक्सप्रेसवे में पटवारी सर्वे एवं कृषि भूमि में हेरफेर करने के आरोप शिकायतों के साथ हुई , मिली जानकारी अनुसार इस विषय में विभागीय जांच होने पर धामनोद हल्का पटवारी ने स्वचछा से स्थानांतरण करवाया तो धामनोद हल्का के लिए नामली के पूर्व पटवारी का धामनोद स्थानांतरण हुआ बताया जाता है कि नामली के पूर्व पटवारी पूर्व में धानासुत स्थानांतरण हुआ था लेकिन इन होने धानासुत को अपने लिए उचित नहीं माना एवं कुछ दिनों के इंतजार के बाद सोने की खदान माने जाने वाले धामनोद हल्का में स्थानांतरण से बड़ी खुशी थी लेकिन माना जाता है कि राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण हाथों से लड्डू छिटक गया
तो संतुष्ट असंतुष्ट राजनीतिक लोगों से संपर्क कर ठंडी पड़ी नगर भाजपा की राजनीतिक गुटबाजी को शोला बना दिया गया है |
10 अक्टूबर को धामनोद नगर में नविन बस स्टैंड भूमि पूजन के कार्यक्रम की रंगत भी गुटबाजी के कारण फीकी लगती रहीं हैं तो वही भूमि पूजन कार्यक्रम एंव भाजपा की आपसी गुटबाजी के कारण पुलिस प्रशासन की भी नींद उड़ी हुई है|
क्षेत्र के सांसद- विधायक भी पूर्व में शासकीय कर्मचारी रहे हैं
लेकिन क्षेत्र में राजस्व विभाग के सबसे निचले पायदान पर काबिज दो कर्मचारियों के कारण इनको राजनितिक नुकसान उठाना पड़ सकता है उक्त दोनों कर्मचारियों की काल डिटेल निकलवाई जाऐ तो इनके कारण केसे धामनोद की राजनिति भूचाल मचा ओर कोन इनको इन से उपक्रत होकर मलाई के लिए लार टपकाते हुए राजनीति कर रहे हैं|
वहीं नागरिकों का मानना है कि राजस्व कर्मचारी के नाम पर कोई जाना माना आये या मनोहारी जाये किसानों से संबंधित राजस्व विभाग के कार्य समय सीमा एवं पारदर्शिता से होने चाहिए ना की पटवारी कार्यालय के अंदर एवं बाहर इनके शुभ चिंतकों के इशारे पर कार्य हो|
लेकिन इस मामले में नेता अपने सफेद बालों को दिखा दिखा कर राजनीति कर रहे हैं
लेकिन वह इस बात से अंजान है कि सफेद बालों का समय भी अधिक नहीं रहता है|

 2,434 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *