शिवपुरी: पोहरी में बीजेपी प्रत्याशी का विरोध, उल्टे पैर भागे सुरेश राठखेड़ा

  
Last Updated:  नवम्बर 3, 2020 " 03:44 अपराह्न"

शिवपुरी। एमपी में शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार सुरेश राठखेड़ा को वोटिंग के दिन ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा। राठखेड़ा मतदान का जायजा लेने ऐंसवाया गांव पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। गांववालों ने ऐंसवाया में विकास कार्यों की कमी का हवाला देते हुए राठखेड़ा पर आरोप लगाए जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालत यह हो गई कि बीजेपी प्रत्याशी को जल्दी-जल्दी गांव से बाहर निकलना पड़ा।

 919 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *