रतलाम: उपसंभाग के कार्यालय की टेबल कुर्सियों पर जमी धूल, अधिकारी कर्मचारी नदारद लेकिन विभाग की नज़र में कार्य सुचारु रुप से चल रहा?

  
Last Updated:  दिसम्बर 6, 2020 " 10:22 पूर्वाह्न"

रतलाम| जल संसाधन विभाग उपसंभाग सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय की टेबल कुर्सियों पर जमीं धूल, महापुरुषों के छायाचित्रों पर मकड़ी के जाले, न पीने के पानी की कोई व्यवस्था न कोई जवाबदार अधिकारी उपस्थित फिर भी विभाग की नज़र में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सैलाना उपसंभाग का कार्य सुचारु रुप से किया जा रहा?

जल संसाधन उपसंभाग सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी का कार्यालय कक्ष

जल संसाधन विभाग के सैलाना स्थित उपसंभाग सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय से वर्षों से नियमित एवं सुचारु रुप से विभागीय कार्य नहीं होने के बावजूद विभागीय कार्य सुचारु रुप से चलना अपने आप में एक अनोखा मामला है|
सैलाना स्थित कार्यालय जल संसाधन विभाग के उपसंभाग सैलाना के अंतर्गत सैलाना, रतलाम एवं बाजना क्षेत्र आता है
लेकिन उक्त कार्यालय में खाली कुर्सी टेबल से केसे विभागीय कार्य सुचारु रुप से चल रहा है यह समझ से परे है,
विभागीय कार्य सुचारु रुप से चल रहा है यह दावा खुद विभागीय अधिकारी कर रहे हैं

विभागीय कर्मचारी हाल

उक्त विषय में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत के निराकरण के रुप में विभागीय अधिकारी ने अपने कथन में बताया है कि अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सैलाना उप संभाग का कार्य सुचारु रुप से चल रहा है उपसंभाग के अंतर्गत सैलाना, रतलाम एवं बाजना क्षैत्र आता है रबी सिंचाई का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है|
लेकिन हकिकत में धरातल की स्थिति कुछ ओर है क्षेत्र में रबी सिंचाई के लिए नहरों को व्यवस्थित सफाई कर नहरों में पानी छोडा जाना था लेकिन समय पर नहरों की सफाई नही होने पर किसानों की मांग बडने पर आनन फानन में नहरों की बीना व्यवस्थित सफाई एवं मरम्मत किये नहरों में पानी छोड़कर पानी की बर्बादी करी है
वहीं बारिश के मौसम में धामनोद स्थित रामसागर तालाब का एपौर्च डेमेज होने पर भी नगरवासियों ने श्रमदान किया था तब भी अनुविभागीय अधिकारी उपसंभाग सैलाना पर कोई अधिकारी उपस्थित नहीं थें|

जल संसाधन विभाग उपसंभाग सैलाना में उपस्थित चौकीदार राजू
बदहाली का प्रमाण का स्पष्ट नजारा

किसानों से उक्त विषय में मिल रही सुचनाओ पर जब हमारे द्वारा मौके पर जा कर देखा तो कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग उपसंभाग सैलाना पर केवल एक चौकीदार अपने पलंग पर लेटा हुआ मिला यहाँ कार्यालय की खाली टेबल कुर्सी पर धुल जमी हुई थी तो कार्यालय के अंदर दीवारों पर लगे महापुरुषों के चित्रों पर जाले बने थे, वही कार्यालय के बाहर अनुविभागीय अधिकारी का बोर्ड लगा था बोर्ड पर श्री गिरीश जोशी अनुविभागीय अधिकारी एवं श्री अमीरुल्ला शेख अनुविभागीय लिपिक के नाम ओर मो. न. लिखे मिले मिली जानकारी अनुसार उक्त लिपिक श्री अमीरुल्ला शेख का विभागीय रिटायरमेंट हो चूका है| लेकिन बोर्ड पर अभी भी कार्यरत हैं|

यह भी पढिए-

रात्रि में छोडा़ तालाब से नहर में पानी, जल संसाधन विभाग की मनमानी- http://bit.ly/2KuAkN1

उक्त कार्यालय का यह हाल एक दिन का नहीं है प्रतिदिन बीना अधिकारी एवं कार्यालय कर्मचारियों के बगैर केवल एक चौकीदार के भरोसे कार्यालय खुलता है ओर बंद होता है|
इस विषय को लेकर हमारे द्वारा जल संसाधन विभाग उपसंभाग सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी गिरीश जोशी से मो. पर पक्ष जानना चाहा तो इनहोने बाद में बात करने का कहा गया
ज्ञात हो की श्री जोशी ही धामनोद बांध से गायब हुए रोल पाईप की जांच वर्ष भर से कर रहे हैं
जिसमें पाइप को लेकर वीडियो फोटो के रुपमें सबूत होने के बाद भी अभी तक कार्यवाही को अंजाम नहीं दे पाएं है|

 2,035 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *