रतलाम: धामनोद में उड़ता कबूतर जमीन पर गिरा बर्ड फ्लू का अंदेशा-

  
Last Updated:  जनवरी 10, 2021 " 09:29 पूर्वाह्न"

रतलाम/धामनोद| रतलाम जिले के नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक 11 में आज सुबह मतृ कबूतर पाया गया , बर्ड फ्लू का अंदेशा- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज रविवार 10 जनवरी सुबह करीब 7:30 बजे सदर बाजार स्थित संजय जैन के मकान के सामने वार्ड क्रमांक 11 में एक कबूतर उडते हुए उंचाई से गिरा जिसको पास आकर देखा तो उसमें कोई हल चल नहीं थी वर्तमान में पक्षियों में बर्ड फ्लू वायरस के चलते नागरिकों ने अंदेशा होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस एवं नगर परिषद को सुचना की जिस पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मृत कबूतर को पालीथीन में बंद कर अपने साथ ले गयें है |
वार्ड क्रमांक 11 के निवासी प्रत्यक्षदर्शी राहुल राठौड़ ने बताया कि आज सुबह एक कबूतर उचाई पर उड़ रहा था जो अचानक जमीन पर गिर गया था मृत कबूतर को नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपने साथ ले कर गये है|जानकारी अनुसार नगर परिषद द््वारा उक्त मृत कबूतर को ट्रेंचिंग ग्राउंड पर गढ्ढा खोद कर दफनाया गया है|

 2,345 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *