राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर भी लालफीताशाही की लापरवाही-

  
Last Updated:  जनवरी 26, 2021 " 04:22 अपराह्न"

सुनील परिहार

रतलाम/सैलाना| सारा देश जब कोरोना संक्रमण महामारी के बाद अनलॉक में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा है वही नगर में स्थित कुछ शासकीय कार्यालयों में राष्ट्र ध्वज नहीं फहराया गया, जिसकी सोशलमीडिया पर तीखी आलोचना हो रहीं हैं|
नगर के बीचो बीच स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एवं बैंक ऑफ इंडिया, वन विभाग कार्यालय में स्थित लघु वनोपज संघ कार्यालय में भी झंडा वंदन नहीं हुआ, शासकीय प्राथमिक विद्यालय मोती बंगला में राष्ट्रीय ध्वज फहराने में लापरवाही पूर्वक ध्वज झुका हुआ पाया गया,, लापरवाही की भी हद होती है कि जरा जरा सी बात पर आम नागरिकों को आखे दिखाने वाले लालफीताशाही शासन से मोटा पगार पाने वाले स्वयं ही राष्ट्रीय पर्व के प्रति कितने उदासीन हैं गणतंत्र दिवस पर्व पर यह उदासीनता देखते ही बन रही है l विचारणीय प्रश्न आता है कि नगर के मध्य ही यदि राष्ट्रीय पर्व को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा यह रवैया अपनाया गया है तो अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों में किस प्रकार से यह पर्व शासकीय नियम अनुसार संपन्न किया गया होगा l अशिक्षित आम नागरिकों द्वारा अनजाने में किसी प्रकार की गलती हो जाने पर उसके विरुद्ध भारी-भरकम कानूनी कार्यवाही की तैयारी कर दी जाती है वही देखना होगा कि क्या प्रशासन ऐसे लापरवाह और गैर जिम्मेदार संबधितों पर कठोर कार्रवाई करेगा ?

 1,979 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *