भोपाल-इंदौर-जबलपुर: सभी स्कूल कॉलेज बंद, संडे टोटल लॉकडाउन –

  
Last Updated:  मार्च 19, 2021 " 09:12 अपराह्न"

भोपाल। मध्य प्रदेश के तीनों बड़े शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर के सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च 2021 तक बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा रविवार को तीनों शहरों में टोटल लोक डाउन रहेगा। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने यह फैसला कोरोनावायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को रोकने के लिए किया है। 

मध्य प्रदेश 2021 में पहली बार संक्रमित नागरिकों की संख्या 1000 से ज्यादा 

नए साल 2021 में पहली बार मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित नागरिकों की संख्या 1000 से ज्यादा हो गई। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन में बताया गया है कि आज दिनांक 19 मार्च 2021 की शाम 6:00 बजे मध्यप्रदेश में 1140 नागरिक कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 6609 हो गई है। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण मौजूद है। सबसे ज्यादा इंदौर में 1960 और दूसरे नंबर पर भोपाल में 1495 लोग महामारी का शिकार होकर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। जबलपुर में एक्टिव मामलों की संख्या 401 हो गई है। 

रविवार के सभी कार्यक्रम निरस्त 

रविवार दिनांक 21 मार्च 2021 को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में निर्धारित किए गए सभी सरकारी और निजी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। टोटल लॉकडाउन के दौरान किसी हॉल के अंदर कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं है। इस दिन आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित हो जाएंगी। परीक्षाओं के संदर्भ में परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था शनिवार को आधिकारिक स्थिति की जानकारी देगी।

 2,101 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *