रतलाम: जनता कर्फ्यू गाइड लाइन पालन करवाने हेतु कार्यपालक दंडाधिकारियों के दायित्व निर्धारित

  
Last Updated:  अप्रैल 30, 2021 " 07:03 अपराह्न"

रतलाम| कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गोपाल चंद्र डाड ने कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन करवाने एवं आदेश का उल्लंघन करने वाले, बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने तथा दुकानें खुली पाए जाने पर उसे सील कर संबंधित संचालक के विरुद्ध धारा 188 की कार्रवाई करने तथा शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालक दंडाधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए हैं।

पुलिस थाना माणक चौक सीमा क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार श्री रमेश मसारे,थाना प्रभारी श्री अय्यूब खान एवं सात सहायक कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।

पुलिस थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र रतलाम के लिए राजस्व निरीक्षक श्री रमेश चंद्र सिसोदिया, थाना प्रभारी श्री अशोक निनामा एवं सात सहयोगी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र सीमा क्षेत्र के लिए राजस्व निरीक्षक श्री दुर्बेन सिंह गोयल, थाना प्रभारी श्री नीरज सारवान एवं 7 कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है ।

 1,186 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *