Ratlam: जिले में 100% मतदान हेतु सभी तहसीलों में पतंजलि योग समिति द्वारा नुक्कड़ सभा की जाएगी
Last Updated: नवम्बर 8, 2023 " 09:09 पूर्वाह्न"
Ratlam: जिले में 100% मतदान हेतु सभी तहसीलों में पतंजलि योग समिति द्वारा नुक्कड़ सभा की जाएगी
रतलाम। आगामी विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को रतलाम जिले में 100% मतदान हेतु जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक गांव में पतंजलि योग समिति द्वारा बैठक कर जन जागरण हेतु नुक्कड़ सभा की जाएगी। नमो-नमो विकास के नए आयाम भारतीय जनता पार्टी नया भारत नया रतलाम संकल्प लिए नगर विधायक चेतन्य काश्यप (भैय्याजी) के सानिध्य में गुजरात के वडोदरा के विधायक कैय्युर भाई रोकडीया के मुख्य आतिथ्य में विशाजी मेंशन रतलाम स्थित मंगलवार सांय 7 बजे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम पाचों संगठनो की विशिष्ट बैठक क आहूत हुई।
भारत स्वाभिमान के युवा राज्य प्रभारी प्रेम पूनिया, पतंजलि जिला प्रभारी उत्तम शर्मा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रभारी विशाल वर्मा, किसान संगठन के प्रभारी हरीश यादव, संगठन महामंत्री जय श्री राठौर, राजश्री राठौर, सोशल मीडिया प्रभारी नितेंद्र आचार्य, राजेश धाकड़, प्रकाश बिलाला उपस्थिति थे, रतलाम जिले में 100% मतदान हेतु जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक गांव में पतंजलि योग समिति द्वारा बैठक करना जन जागरण हेतु नुक्कड़ सभा करने में योग शिक्षक भाई बहनें पतंजलि परिवार अपना योगदान देंगें।