मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पथ विक्रेताओं को दी राहत राशि, रतलाम जिले के 7832 पथ विक्रेता लाभान्वित-

  
Last Updated:  अप्रैल 30, 2021 " 07:15 अपराह्न"

रतलाम| प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 6.10 लाख शहरी पथ विक्रेताओं को 61 करोड रुपए की राहत राशि वनक्लिक के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की। प्रति हितग्राही एक हजार रूपये की राहत राशि प्रति पथ विक्रेता को प्राप्त हुई। रतलाम जिले के नौ नगरीय निकायों के कुल 7832 विक्रेताओं को लाभान्वित किया गया।

वर्चुअली आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाभ प्रदान कर संबोधित भी किया। रतलाम एन आई सी कक्ष में सब्जी विक्रेता श्री रमेश चंद्र पन्नालाल सिसोदिया मराठा मराठा रतलाम, सब्जी विक्रेता श्रीमती विद्या रमेश चंद्र सिसोदिया मराठों का वास, फल विक्रेता श्री जितेंद्र प्रजापत उकाला रोड रतलाम , मटका व्यवसायी श्रीमती भावना प्रजापत उकाला रोड रतलाम, गारमेंट्स व्यवसायी श्री विष्णु गोयल करण नगर रतलाम, चप्पल जूते विक्रेता श्री अशोक सिसोदिया सुभाष नगर रतलाम ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, पीओ डूडा श्री अरुण कुमार पाठक, उपायुक्त नगर निगम श्री विकास सोलंकी, सिटी मैनेजर कपिल मारोठिया एवं श्री नितिन तिवारी उपस्थित थे।

 1,506 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *