रतलाम: लॉकडाउन संक्रमण रोके जाने हेतु स्थाई समाधान नहीं है-
Last Updated: मई 27, 2021 " 09:56 अपराह्न"
कोई भी घर, व्यक्ति कोरोना जांच से छूटे नहीं, उम्र 45 वर्ष से अधिक वालों का वैक्सिनेशन शतप्रतिशत आवश्यक–
रतलाम| कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु कील कोरोना अभियान 4 प्रारंभ किए जाने तथा कोविड-19 टीकाकरण के कार्य में प्रगति लाने हेतु मीनाक्षी सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम द्वारा नगर परिषद धामनोद के सभागृह में एक आवश्यक बैठक ली जाकर नगर धामनोद में घर-घर सर्वे दल के नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी घर एवं कोई भी नागरिक कोरोना जांच से जांच तथा कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 45 वर्ष से अधिक हो चुकी है वह वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाए धामनोद में यह कार्य शतप्रतिशत होना आवश्यक है इस हेतु नगर के जनप्रतिनिधि पूर्व पार्षद तथा सहयोगी संस्थाओं वह व्यक्तियों का भी सहयोग लिया जावे श्रीमती सिंह द्वारा बताया गया कि लॉकडाउन संक्रमण रोके जाने हेतु स्थाई समाधान नहीं है लेकिन लॉकडाउन हटाने के पूर्व नगर तथा संपूर्ण जिले में कॉविड संक्रमण की संख्या शून्य होना आवश्यक है इसके पश्चात ही इस संबंध में शासन द्वारा विचार किया जाना संभव है इस अवसर पर राजीव निगम संयुक्त संचालक नगरी प्रशासन उज्जैन संभाग उज्जैन, डिप्टी कलेक्टर (प्रभारी तहसीलदार नामली) कृतिका भीमावत नायब तहसीलदार मुकेश सोनी एवं समस्त वार्डों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे|