तीसरी लहर आने के पहले पूरी तैयारी करेंगे और जनता को सुरक्षित करने में जी-जान लगा देंगे: मुख्यमंत्री श्री चौहान

  
Last Updated:  जून 21, 2021 " 04:11 अपराह्न"

भोपाल|मुख्यमंत्री श्री शििवराज सिंह चौहान ने भोपाल के अन्ना नगर में वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत संबोधन और शपथ कार्यक्रम में कहा कि वो दिन हम कभी भू​ल नहीं सकते, जब हमने अपनों को खोया। वैसे दिन दोबारा नहीं आने देना।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। तीसरी लहर आने के पहले पूरी तैयारी करेंगे और जनता को सुरक्षित करने में जी-जान लगा देंगे। वायरस बहुत खतरनाक है। मास्क लगाना है दूरी बनाना है।

80 हजार टेस्ट रोज हो रहे हैं। जनता से अपील करता हूं टेस्ट के लिए मना मत करना। किल कोरोना अभियान चलाएंगे। तीसरी लहर भी आई तो एकमात्र उपाय है बचने का, हम वैक्सीन लगवा लें। ये मैं नहीं दुनियाभर के वैज्ञानिक कह रहे हैं। ये जिंदगी का टीका है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमने जिद ठानी है कि चाहे कुछ हो जाए अपनी जनता को वैक्सीन का टीका लगवाना है। जो रह गए हों उनसे भी कहें, 18 साल से अधिक उम्र के सभी। अब लॉकडाउन नहीं होने देना है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई कब तक रोकेंगे, सिनेमा हॉल बंद हैं वैक्सीन लग जाए तो हम अन्य गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।

ये जान और जहान बचाने का अभियान है। ये वैक्सीन लगवाना ही है। अब एक ही जिद है जनता को बचाना है। ना अपने कोई बिछड़े ना रोजी रोटी बंद हो। मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने टीकाकरण की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर नागरिकों को स्वयं टीकाकरण कराने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

 388 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *