शांति समिति की बैठक सम्पन्न,कोविड-19 नियमों के अनुसार ही मनाने की अपील-

  
Last Updated:  अगस्त 4, 2021 " 07:04 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| कोरोना संक्रमण महामारी के चलते आगामी त्योहारों को निर्धारित गाइडलाइन तथ शांतिपूर्वक मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस थाना सैलाना मैं आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता sdm सैलाना ने की, बैठक में एसडीएम सैलाना ने उपस्थित पत्रकार गणों गणमान्य जन, विभिन्न समूह के प्रतिनिधियों से आगामी त्यौहार सावन सोमवार, मोहर्रम, हरियाली अमावस्या, इत्यादि कोविड-19 नियमों के अनुसार ही मनाने की अपील की। उपस्थित गणमान्य जनों ने यातायात व्यवस्था संबंधी नगर परिषद संबंधी अन्य सुझाव भी दिए, जिसे उपस्थित अधिकारी गणों ने निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक में उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर, जगदीश कुमावत, सुनील परिहार, नाथूलाल राठौर, अंजुमन कमेटी के सदस्य गण, नगर परिषद नासिर अली , एसडीएम कार्यालय से नीरज परमार सहित गणमान्य जन उपस्थित थे। बैठक के अंत में उप निरीक्षक मनोज पाटीदार नेउपस्थित गणमान्य जनों का आभार व्यक्त किया।

 393 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *