मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां, पदों के आरक्षण का आदेश-

  
Last Updated:  अक्टूबर 15, 2021 " 03:03 अपराह्न"

भोपाल। लम्बे इंतजार के बाद प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट हो रहीं है। मध्य प्रदेश में लोकसभा एवं विधानसभा के उपचुनाव चल रहे हैं। वही नगरिया निकाय चुनावों का मामला हाईकोर्ट में फंसा हुआ है इसलिए राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पंचायत विभाग को जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर पदों के आरक्षण के आदेश दिए हैं। दिनांक 21 अक्टूबर 2021 को निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टरों को एक मीटिंग में संबोधित करेंगे।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने कलेक्टरों की मीटिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव कार्मिक को पत्र लिखकर कहा गया है कि वह सभी कलेक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर सभी पदों पर जहां आरक्षण लागू किया गया है, आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करके अपडेट लिस्ट उपलब्ध कराएं। श्री जामोद का कहना है कि पदों की आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नवंबर में घोषित हो सकते हैं ?

राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग में नवंबर को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव में 30 अक्टूबर मतदान होना है।

 943 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *