Ratlam: सैलाना क्षेत्र में संगीता चारेल को मिल रहा जन समर्थन, जगह-जगह हो रहा स्वागत
Last Updated: नवम्बर 6, 2023 " 08:35 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना(सुनील परिहार)। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के बाजना क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल के जनसंपर्क में भाजपा एकजुट दिखाई दे रही हैं, भाजपा पत्याशी संगीता विजय चारेल का जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह ग्रामीण स्वागत सत्कार कर रहे है। क्षेत्र की लाड़ली बहना जोर-शोर से चारेल का समर्थन करती देखी जा सकती है। भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल की रविवार को बाजना क्षेत्र के कुंदन पूर में महाजन संपर्क हुआ तथा नुक्कड़ सभा हुई। इस सभा को भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल, प्रदेश मंत्री नारायण मंईडा, वरिष्ठ नेता मोतीलाल निनामा, गोविंद डामर ने सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल को वोट देने का आह्वान किया। नारायण मईड़ा ने अपने संबोधन मे कहा कि उन्होंने आने वाली 17 नवंबर को कमल के फुल का बंटन दबाकर भाजपा उम्मीदवार संगीता विजय चारेल को भारी मतों से विजय बना कर भाजपा की सरकार बनाने मे सहयोग करना है। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन मंडल अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, पुर्व मंडल अध्यक्ष संजय टांक, मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सहयोजक शैतान पटेल खराड़ी, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, बाजना जनपद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र देवदा, श्याम उपाध्याय, युवा मोर्चा अध्यक्ष रौनक गांधी, महामंत्री नरेंद्र वसुनिया, विवेक जैन, लखजी चरपोटा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगवंता डामर, कमलेश वसुनिया तथा कैलाश झोड़ियां सहीत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।