Ratlam: कृषि मंडी सैलाना से गंदगी, कचरे को ढो कर शिकारवाड़ी तालाब पर खाली किया जा रहा, पेयजल दूषित होने का अंदेशा,

  
Last Updated:  दिसम्बर 9, 2023 " 07:02 अपराह्न"

शिकारवाड़ी क्रं. 02 तालाब से हो रही है सैलाना नगर में पेयजल आपूर्ति-

बाहरी लोगों का धामनोद की धरोहर पर अवैध हक जताना और गंदा करना बर्दाश्त नहीं- पार्षद नप धामनोद

सुनील परिहार सैलाना’
रतलाम/सैलाना।
सैलाना नगर में हजारों लोगों के लिए पेयजल आपूर्ति करने वाले जल स्त्रोत शिकारवाड़ी क्र. 02 तालाब के किनारे गंदगी, कूड़े का ढेर लगाया जा रहा हैं, ट्रैक्टर ट्रॉलियों से गंदगी ढो कर पेयजल आपूर्ति तालाब के पास फेंकने से पानी दूषित होने के अंदेशा के साथ ही वातावरण प्रदूषित हो रहा हैं।

बता दे की रतलाम ग्रामीण अनुभाग के धामनोद नगर परिषद के राजस्व क्षेत्र में धामनोद- सैलाना बायपास रोड़ के पास जल संसाधन विभाग के अंतर्गत आने वाले शिकारवाड़ी तालाब क्रं. 02 से सैलाना नगर परिषद नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए जल संसाधन विभाग से सालाना सशुल्क अनुबंध कर तालाब से पेयजल पानी ले कर सैलाना नगर में पेयजल आपूर्ति की जा रही है, उक्त तालाब के पानी से हजारों नागरिकों के गले तर हो रहे हैं, और इसी तालाब के पास गंदगी और कूड़े का ढेर लगाया जा रहा हैं। जिससे पानी दूषित होने की संभावना के साथ ही वातावरण प्रदूषित हो रहा हैं। खास बात तो यह हैं की यह सब शासकीय विभाग और शासन प्रशासन के जिम्मेदारों द्वारा जाने अंजाने में करवाया जा रहा हैं?

कृषि उपज मंडी से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बदबू दार कचरा, गंदगी ढो कर तालाब के पास फेंक रहे है,

कृषि उपज मंडी सैलाना से निकलने वाले कचरे और गंदगी को ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भर कर सैलाना- धामनोद रोड़ होते हुए, शिकारवाड़ी तालाब क्रं.02 के पास खाली किया जा रहा हैं।
आज शनिवार को भी कृषि उपज मंडी सैलाना से गंदगी ढो कर निकले ट्रैक्टर ट्रॉली शिकारवाड़ी तालाब क्रं. 02 पर पहुचा जहां पर धामनोद नगर परिषद के पार्षद मुकेश चौधरी ने ट्रैक्टर चालक प्रभुलाल से इस बारे मे जानकारी ली जिसमें ट्रैक्टर चालक ने गंदगी, कचरा कृषि उपज मंडी सैलाना का होना बताया। यहा पार्षद की आपत्ति के बाद उक्त ट्रैक्टर ट्रॉली वापस सैलाना की और ले जाया गया।
इस विषय में हमारे द्वारा मंडी सचिव से संपर्क किया गया लेकिन सम्पर्क नही हो पाया।

इनका कहना है-

कृषि उपज मंडी का कचरा जल स्त्रोत शिकारवाड़ी तालाब पर फेंकने की आपके द्वारा सूचना मिली है तुरंत ही इस विषय में सीएमओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है- चेतन्य शुक्ला (लक्की) अध्यक्ष नगर परिषद सैलाना।

बाहरी लोगों का धामनोद की धरोहर पर अवैध हक जताना और गंदा करना बर्दाश्त नहीं-

बाहरी लोगों द्वारा धामनोद की धरोहर को गंदा करने के साथ ही यहा पर अवैध हक जमाया जा रहा हैं। लेकिन एसा होने नहीं दिया जाएगा। सैलाना नगर परिषद द्वारा नगर में पेयजल आपूर्ति हेतु जल संसाधन विभाग से एग्रीमेंट कर पानी ले रहे है। पेयजल के लिये हमें एतराज नही हैं, लेकिन जल स्त्रोत को गंदा करने और यहां बाहरी लोगों द्वारा अवैध हक जमाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तालाब पर बाहरी लोगों के अवैध हक जताने को लेकर शुक्रवार को कार्यपालन यंत्री और एसडीओ जल संसाधन को पत्र दिया गया है। वही सफाई दरोगा को भी इस और ध्यान देने के लिए कहा गया है।– मुकेश चौधरी पार्षद नगर परिषद धामनोद,

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,344 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *