Ratlam:विधानसभा चुनावों में सैलाना क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान, sdm मनीष जैन राज्यपाल के हाथों सम्मानित
Last Updated: जनवरी 25, 2024 " 02:28 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना। सैलाना नगर यू तो कई मामले जेसे विश्व प्रसिद्ध केदारेश्वर धाम कैक्टस गार्डन, बालम ककड़ी के लिए प्रसिद्ध है लेकिन मध्य प्रदेश के सैलाना का नाम एक बार पुनः सम्मानित हुआ जब सैलाना अनुभाग के एसडीएम मनीष जैन को विधानसभा में सर्वाधिक मतदान पर सैलाना एसडीएम भोपाल में सम्मानित राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान मिला । जन सामान्य के साथ आपसी सामंजस स्थापित कर समस्याओं का पारित निराकरण करने विशेष कार्य शैली के कारण छात्रों में लोकप्रिय सैलाना एसडीएम मनीष जैन को यह सम्मान विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सर्वाधिक सैलाना में 90.10 फीसद मतदान होने पर चुनाव आयोग द्वारा sdm मनीष जैन को पुरस्कृत किया गया है। सैलाना में जेसे ही यह खबर मध्य फैली , एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय क्या अधिकारियों कर्मचारियों कम राइस विद्यालय के छात्र-छात्राओं गणमानी नागरिकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।प्रदेश चुनाव- 2023 में सर्वाधिक मतदान सैलाना विधानसभा में दर्ज होने पर गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम मनीष कुमार जैन भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के हाथों सम्मानित हुए। 15 अगस्त की यादें=गणतंत्र दिवस समारोह के पूर्व एसडीएम को सम्मानित किए जाने पर स्वतंत्रता दिवस की यादें स्मरणीय हो गई कि जब सैलाना अनुभाग में शानदार कार्य करने के लिए कलेक्टर महोदय रतलाम में सृजन को सम्मानित किया था तब उन्हे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर रतलाम जाना पड़ा था ।
गुरुवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के आतिथ्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी मनीष कुमार जैन ने अपनी कार्य क्षमता से सैलाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान कराया था। उन्होंने मध्य प्रदेश में सैलाना को मतदान के प्रतिशत में नंबर वन लाने का प्रयास किया और इसमें सफलता भी हासिल की। इस उपलब्धि के लिए राज्यपाल श्री पटेल ने एसडीएम जैन को सम्मानित किया। sdm मनीष जैन ने इस सम्मान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों सैलानी के गणमान्य नागरिक को जनप्रतिनिधियों पत्रकार गणों का आभार व्यक्त किया है।