Ratlam:सैलाना अंचल के स्वच्छता ग्राही ने ज्ञापन सौंपा
Last Updated: फ़रवरी 28, 2024 " 06:02 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना। सैलाना अंचल में स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से सैलाना के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने और स्वच्छ भारत मिशन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सैलाना जनपद के स्वच्छता ग्राही जनपद पंचायत सैलाना के मु.का.अ. गोर्वधन मालवीय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्वच्छ भारत मिशन के कर्मियों ने बताया है की वे 2014 से स्वच्छ भारत मिशन के तहत सैलाना के ग्रामीण इलाकों में कार्य कर रहे हैं।किंतु नवीन कार्य योजना में उन्हे सम्मिलित नहीं किया गया है जिस कारण बेरोजगार हो गए हैं, और परिवार का पालन पोषण मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन देने आए जनों ने स्वच्छ भारत मिशन की नवीन कार्य योजना में शामिल करने और रोजगार दिलाने की मांग करी है। सैलाना जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि ज्ञापन से वरिष्ठ जनों को अवगत कराया जाएगा निर्देशानुसार आगामी कार्यवाही की जावेगी।ज्ञापन देने आए स्वच्छता ग्राहियो में स्वच्छ ग्राही राजेश जोशी, बाबूलाल देवड़ा, किशन लाल दामा, राकेश खराड़ी, रावजी ,एलम निनामा, ईश्वर निनामा, कृष्ण लाल निनामा, कमल निनामा जितेंद्र ईश्वर शंकर लाल, सुनील भाबर ,कमल डिंडोर ,एवम् अन्य साथी उपस्थित थे