स्कूल चलो अभियान: वर्तमान सवारों _भविष्य सवरेंगा- अरुण पाठक जिला अधिकारी शहरी विकास अभिकरण रतलाम

  
Last Updated:  जून 20, 2024 " 03:56 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। शासकीय सी.एम.राइज उत्कृष्ट उमावि सैलाना में स्कूल चलोअभियान के अंतर्गत “भविष्य से भेट” कार्यक्रम आयोजित किया गया, प्रारंभ में सरस्वती पूजन के बाद अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्राचार्य शैलजा दवे, ज्योति चंडालिया,सोनम सेंगर,शर्मिला सोलंकी,बबिता परमार आदि ने किया। मुख्य वक्ता शहरी विकास अभिकरण रतलाम के जिला परियोजना अधिकारी अरुण पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सवारों भविष्य स्वयं सवर जाएंगा।हमने भी विद्यालय जीवन में वर्तमान पर ध्यान दिया था,आज भविष्य हमारा हो गया है।मुझे शिक्षा जगत से विशेष लगाव है,मुझे विद्या के इस मंदिर में आकर आत्मिक प्रसन्नता हो रही है। इस विद्यालय के लिए सहयोग करने पर मुझे प्रसन्नता होगी।वरिष्ठ व्याख्याता सतीश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन विद्यार्थियों के कारण ही मुझे जीवन दान मिला है।में अपना सम्पूर्ण जीवन शिक्षा जगत से ही जुड़ा रहना चाहता हूं।संस्था के पूर्व छात्र लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने अपना जीवन वृतांत सुनाया।संस्था के गतवर्ष के उत्कृष्ट छात्र राकेश मईडा,समीर निनामा,रोहन खराड़ी ने अच्छे अंक लाने के तरीके विद्यार्थियों को बताए।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता मानसिंह डामोर ने किया ।कार्यक्रम में आभार डा.राजेश सोनी ने माना।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 560 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *