Ratlam: अनेक कानून नये स्वरूप के विषय में पुलिस थाना सैलाना ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया

  
Last Updated:  जुलाई 1, 2024 " 04:31 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। एक जुलाई से देश में अनेक कानून नये स्वरूप में लागू होंगे। दंड के स्थान पर न्याय का महत्व बढ़ें एवं भारतीय नागरिकों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हो सके।
इस विषय में पुलिस प्रशासन द्वारा थाना सैलाना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता sdop नीलम बघेल तथा आमंत्रित अतिथियों में सैलाना के वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल सैलाना के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जोशी,उपाध्यक्ष अरविंद मुरेरा,कांतिलाल राठौड़ रहे।कार्यक्रम के प्रारंभ में सैलाना पुलिस स्टाप द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्तागणो ने आज लागू हुए नए स्वरूप में कानूनों पर अपने विचार व्यक्त किए।
अधिवक्ता कांतिलाल राठोड़ ने नए कानूनों को लेकर वकीलों को उपस्थित बच्चो के बराबर बताया और कहा की जिस तरह बच्चे नई कक्षा में नया विषय पड़ते है वकीलों को भी नए कानूनों का बारीकी से अध्ययन करना होगा।बार असोशिसन सैलाना के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जोशी ने पुराने कानूनों और नए कानूनों पर विस्तार से चर्चा करी। अरविंद मुरैरा ने नए कानूनों को वर्तमान तकनीकी दौर में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका वाला बताया।।
पुलीस प्रशासन सैलाना द्वारा कार्यक्रम की बड़ी तैयारी की जिसमे बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में sdop नीलम बघेल द्वारा भी विचार व्यक्त किए। पुलीस थाना में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद सैलाना के पार्षद जगदीश पाटीदार, विशाल धाभाई, राम प्रसाद चंदेल, नगर परिषद धामनोद के पार्षद ऊंकार लाल निनामा,मोहन अम्लियार, गोविंद परिहार सहित सैलाना जनपद क्षेत्र की पंचायत भीलों की खेड़ी सरपंच हेमंत डामर, पुलीस थाना परिसर में आयोजित में धामनोद पुलीस चौकी प्रभारी पंकज राजपूत, उप निरीक्षक हिना खान,asi शिवजी यादव प्रधान आरक्षक अनिल वास्कले, मुकेश मेघवाल, सतीश परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अनुकूल सोनी, इंद्रेश चंडालिया, पत्रकार गण विमल कटारिया, कैलास परिहार,नितेश राठौड़, सुनिल सिंह परिहार, कृष्णा राठौड़, cm राइस स्कूल के प्राचार्य गिरीश शार्श्वत,कन्याशाला स्कूल की माया मेहता, संस्कार वैली स्कूल के असलम खान अपने स्कूली बच्चों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे कई ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी अयूब खान ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 681 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *