MP news: इंदौर, खरगोन, धार, रतलाम, मंदसौर आदी जिलों में बारिश के लिए जारी हुआ अलर्ट

  
Last Updated:  जुलाई 16, 2024 " 10:11 पूर्वाह्न"

भोपाल। सोमवार से भोपाल, नर्मदा पुरम ,जबलपुर ,इंदौर उज्जैन संभाग के जिलों में माध्यम से भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है शेष बाकी के क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है अलग-अलग स्थान पर तीन सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण और मानसून की बढ़ती हुई गति विधि के चलते हुए अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अब और तेज हो सकती हैं। सोमवार को सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 तक छिंदवाड़ा में 11 मिली मीटर बारिश हुई। जबलपुर में 11, मंडला में 26, उमरिया में दो, ग्वालियर में 16.4, indore में पांच, खंडवा में 21, रतलाम में 24, शिवपुरी में तीन मिलीमीटर बारिश हुई हैं।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के खरगोन और धार जिलों में अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिला में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

 797 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *