Ratlam:कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रस्ताव पर मथूरी में मंडी के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया के आवेदन हेतु दिए निर्देश

  
Last Updated:  अगस्त 1, 2024 " 06:55 अपराह्न"

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रस्ताव पर मथूरी में मंडी के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया के आवेदन हेतु दिए निर्देश

रतलाम। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रस्ताव पर शहर के मध्य बनी मंडी को मथूरी में स्थानांतरित किए जाने के लिए मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा भार साधक अधिकारी, कृषि उपज मंडी समिति रतलाम को भूमि आवंटन प्रक्रिया के आवेदन हेतु अनुमति दी है। उक्त आदेश के बाद अब स्थानीय मंडी प्रशासन, राजस्व विभाग से मंडी के लिए भूमि चिन्हित कर आवंटित किए जाने की मांग कर सकेगा। शहर में मंडी छोटी पड़ने से किसान एवं व्यापारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही मंडी के बाहर जाम लगने से शहरवासी भी परेशान होते है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मंत्री श्री काश्यप ने मंडी को मथूरी में स्थानांतरित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव भेजा था, जिस पर मंडी बोर्ड भोपाल ने अब जाकर भूमि आवंटन की मांग करने हेतु स्थानीय मंडी प्रशासन को आवेदन करने की स्वीकृति प्रदान की है।

 581 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *