थाना नामली पुलिस को वाहन चैकिंग के दौरान धारदार हथियार पकड़ने में मिली सफलता

  
Last Updated:  दिसम्बर 8, 2024 " 06:37 अपराह्न"


विधि विरूद्ध बालक सहित 2 व्यक्ति को धारदार हथियार एवं बिना नम्बर की पल्सर बाइक सहित पकड़ा,
एक अन्य युवक को खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा

Ratlam: पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार(भा.पु.से.) द्वारा अवैध रूप से हथियार रखने एवं तस्करी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं, जो एसपी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना नामली की विशेष टीम द्वारा दिनांक 07.12.2024 को बड़ौदा फंटा पर वाहन चैकिंग के दौरान एक बिना नम्बर की पल्सर मोटर साईकिल पर आये दो संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग व तलाशी लेते आरोपी इन्दर पिता संतोष भगौरिया जाति भील उम्र 20 साल निवासी पिपलिया थाना कानवन जिला धार के कब्जे से एक लोहे का धारदार छूरा जप्त किया गया तथा उसके साथी विधि विरूद्ध बालक के कब्जे से बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकल जप्त करने में सफलता पाई हैं। दोनों आरोपीयों के विरूद्ध थाना नामली पर अपराध क्रमांक 530/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया हैं।
चैकिंग के दौरान पैदल आते हुए संदिग्ध व्यक्ति प्रवीण पिता कन्हैयालाल भूरिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम पिपलिया थाना कानवन जिला धार की तलाशी लेते उसके कब्जे से एक खटकेदार चाकू सहित पकड़ने में सफलता मिली हैं आरोपी के विरूद्ध थाना नामली पर अपराध क्रमांक 531/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया हैं।

आरोपी-

इन्दर पिता संतोष भगौरिया भील उम्र 20 साल नि. पिपलिया थाना कानवन जिला धार

विधि विरुद्ध बालक

प्रवीण पिता कन्हैयालाल भूरिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम पिपलिया थाना कानवन जिला धार

जप्त मश्रुका-

एक धारदार छुर्रा किमती 300 रुपये करीबन

बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकल किमती 60,000 रुपये

एक खटकेदार चाकू किमती 400 रुपये

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक श्री विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि. के.के पटेल, सउनि. महेश चौधरी, प्रआर. 919 गोपाल खराडी, प्रआर. 650 शैलेष ठकराल, प्रआर. 447 हिमांशु यादव, आऱ.175 कुनाल रावत, मआर. 498 सोनिया हिरवे, म.आर. 117 सुनिता पग्गी, आर. गोपाल मदारिया, आर. मनोज मुजाल्दे की सराहनीय भूमिका रही।

 678 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *