Ratlam:हत्या के प्रकरण में दो माह से फरार अंतिम आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  
Last Updated:  अप्रैल 9, 2025 " 12:57 पूर्वाह्न"

थाना डीडी नगर अंतर्गत हत्या के प्रकरण में दो माह से फरार अंतिम आरोपी बलराम पिता नंदराम सिंगर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम आलनिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ratlam: दिनांक 22.01.2025 को थाना दीनदयाल नगर क्षैत्र मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव कनेरी हाई स्कुल परिसर मे बाउण्ड्री वाल के पास मिला था जो जांच के दौरान उक्त व्यक्ति कि शिनाख्त भरत पिता मोहन भाभर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जेतपाड़ा थाना बिलपांक जिला रतलाम के रूप मे की गयी मोके पर मृतक भरत भाभर की मोटर सायकल भी मिली थी। घटना स्थल पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को स्कूल के पास छोड़ जाने के साक्ष्य प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना दीनदयालनगर पर प्रकरण क्रमांक 57/25 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना, घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों एवं परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्या का खुलासा कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था । हत्या का मुख्य आरोपी बलराम सिंगाड़ घटना के बाद से ही फरार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में फरार आरोपी बलराम की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 08.04.25 को हत्या के सह आरोपी बलराम पिता नंदराम सिंगाड उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम आलनिया को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी–
1. सुनिल पिता रामलाल गणावा जाति भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम कोलवाखेडी
2. ईश्वर पिता शंभू लाल सिंगाड उम्र 30 वर्ष निवासी आलनिया, रतलाम
3. राहुल पिता मुन्नालाल मालीवाड़ उम्र 21 वर्ष निवासी आलनिया, रतलाम
4. दिनेश पिता रमेश परमार उम्र 25 वर्ष निवासी जुलवानीया, रतलाम
5 राहुल पिता शांतिलाल भाबर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जेतपाड़ा
6 संजय उर्फ बबलू पिता कैलाश मईडा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कुआझागर
7 माया उर्फ दीपिका पति संजय उर्फ बबलूउम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कुआझागर

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया थाना (प्रभारी थाना डीडी नगर), आर दीपक सिंह, आर अवधेश प्रताप सिंह, की सराहनीय भूमिका रही।

 765 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *