Ratlam:खुले कुएं और बोरवेल की सूचना देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा

  
Last Updated:  अप्रैल 28, 2025 " 06:53 अपराह्न"

सडक सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

Ratlam: सडक सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश, बिना मुंडेर वाले कुएं और खुले बोरवेलों को तत्काल बंद कराया जाए। कई बार देखने में आता है कि खुले बोरवेल और कुओं के कारण दुर्घटनाएं घटित हो जाती है जिससे आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पडता है।

कलेक्टर ने कहा कि खुले कुएं और बोरवेलों की सूचना देने वाले को ईनाम दिया जाएगा और जिन व्यक्तियों के कुएं और बोरवेल खुले पाए जाएंगे उन्हें नोटिस दिया जाएगा तथा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्हें दण्डित किया जाएगा।

एक्सप्रेस-वे के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि जिन स्थानों पर दुर्घटनाएं अधिक घटित हो रही है, उन स्थानों का पुलिस एवं राजस्व अधिकारी संयुक्त भ्रमण कर कारणों को चिन्हित कर दुर्घटना रोकने के लिए कार्यवाही करे। सड़कों पर स्थित साईन बोर्ड पर रेडियम लगाए जाएं जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पडे और व्यवस्थित रुप से आवागमन हो सके।

पुलिस विभाग को निर्देश, ओवरलोडिंग वाहनों पर संबंधित थाने ध्यान दे, उनका चालान बनाएं और ओव्हरलोडिंग पाए जाने पर वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। स्कूल वाहनों की फिटनेस चेक की जाए और वाहन चालकों का भी आई टेस्ट किया जाए। सड़क पर घूम रहे पशुओं को पंचायतों द्वारा गोशालाओं में छोड़ा जाए।

 781 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *