बाजना की जनता की मांग पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई

  
Last Updated:  अक्टूबर 16, 2025 " 05:58 अपराह्न"

बाजना की जनता की मांग पर  अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई

Ratlam: तहसीलदार बाजना ने बताया कि बाजना में विगत कई वर्षों से अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा ग्राम के मुख्य बाजार के मार्गों एवं मुख्य स्थानों पर स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण कर मार्गां को अवरूद्ध किया जा रहा था। जिससे ग्रामवासियों एवं अन्य वाहनों को आवागमन में काफी मशक्कत करना पड रहा था। ग्राम वासियों द्वारा लगातार अतिक्रमणकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर मांग की जा रही थी।

Ad

15 अक्टूबर को राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं पंचायत विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम बाजना के आबादी क्षेत्र एवं बस स्टैंड के आस-पास फैले हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही के प्रथम चरण में अस्थाई अतिक्रमणकर्ताओं का अतिक्रमण हटाया गया। स्थाई अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही द्वितीय चरण में पूर्ण की जावेगी।

 455 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *