Ratlam: समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

  
Last Updated:  जनवरी 12, 2026 " 04:30 अपराह्न"

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

रतलाम(स्पष्ट खबर)। सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय में लंबित अविवादित नामान्तरण एवं बंटवारे के प्रकरणों मे त्वरित आदेश पारित कर उनका निराकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों मे एल 1 स्तर पर ही शिकायतों का समाधान कर पोर्टल पर जवाब दर्ज करने के निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को दिये गये।

बैठक में उपसंचालक सामाजिक न्याय को अभियान चलाकर जिले के वृद्धावस्था पेंशन के लाभ से शेष रहे सभी पात्र वृद्धजनों को पेंशन योजना में जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिये गये। स्कूली बच्चों के आधार अपडेट कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सभी विभाग प्रमुखों को शासकीय भवनो में सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने की कार्यवाही करने एवं सी एम एच ओ को वय वंदना योजना अंतर्गत 70 प्लस सभी वृद्धजनो के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए।

 420 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *