रतलाम जिले में ‘वॉश ऑन व्हील’ (WOW) सेवा का शुभारंभ

  
Last Updated:  जनवरी 31, 2026 " 10:09 अपराह्न"

रतलाम जिले में ‘वॉश ऑन व्हील’ (WOW) सेवा का शुभारंभ

रतलाम(स्पष्ट खबर)।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत रतलाम जिले में ग्रामीण स्वच्छता को सुदृढ़ करने हेतु ‘वॉश ऑन व्हील’ (Wash on Wheel – WOW) सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह अभिनव पहल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ की गई है।

इस सेवा के माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी मोबाइल एप के जरिए घर बैठे शौचालय सफाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है। नागरिक निर्धारित दिन व समय पर मोबाइल एप से बुकिंग कर शौचालय की वैज्ञानिक एवं सुरक्षित सफाई करवा सकते हैं।

WOW एप से बुकिंग के लिए प्ले स्टोर या QR कोड से WOW (Wash on Wheel) एप डाउनलोड करें,मोबाइल नंबर से ओटीपी सत्यापन करें,शौचालय का प्रकार, दिन व समय चुनें, बुकिंग पूर्ण होते ही स्वच्छता साथी सेवा प्रदान करेगा।

 290 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *