Ratlam:समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित

  
Last Updated:  मार्च 9, 2026 " 09:41 अपराह्न"

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित

रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सीईओ जिला पचांयत सुश्री वैशाली जैन  द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को  आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

बैठक में कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग एवं सहकारिता विभाग को शासन के निर्देशानुसार कार्ययोजना बना कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीईओ सुश्री जैन ने शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं में पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्वीकृत कर वितरण करवाने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।

 बैठक में  निर्देश दिए गये कि सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन एवं समयावधि पत्रों के समाधानकारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर पोर्टल पर जवाब दर्ज करें ।

बैठक में सीईओ सुश्री जैन ने बताया कि रतलाम जिले में शासकीय विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण नवाचार के रूप में “ज्ञानोदय  शाला उन्नयन अभियान” प्रारंभ किया गया है। अभियान अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति, सामाजिक संगठन, औद्योगिक प्रतिष्ठान, स्वयंसेवी संस्थाएँ ,शासकीय अधिकारी/कर्मचारी तथा पूर्व छात्र विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए डेस्क प्रायोजित कर सकते हैं तथा कक्षाओं के उन्नयन, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। अभियान के अंतर्गत प्राप्त सहयोग को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संबंधित विद्यालयों तक पहुँचाया जाएगा। दानदाताओं को उनके योगदान की जानकारी एवं उपयोग संबंधी विवरण भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उत्तरदायित्व एवं विश्वास की भावना को सुदृढ़ किया जा सके। इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग दे सकते है। इच्छुक दानदाता के लिए लिंक https://forms.gle/wvpRMjKkyz7AfBqM9 जारी की गई है। ज्ञानोदय अभियान की समीक्षा करते हुए स्कूलों की मरम्मत का कार्य बरसात शुरू होने से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए।

 132 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *